तुमगांव : ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; युवक का हाथ टू... - CG Sandesh

तुमगांव : ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; युवक का हाथ टूटा

तुमगांव थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH 53) पर अमावश मोड़ तिराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका हाथ टूट गया है तथा सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई.

प्रार्थी लोकेश यादव (निवासी ग्राम मुस्की, पेशा- रोजी-मजदूरी) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका मंझला भाई रिखीराम यादव 23 अक्टूबर 2026 को अपनी होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 QV 7527) से किसी निजी काम के सिलसिले में तुमगांव आया हुआ था.

जहाँ से काम निपटाने के बाद दोपहर लगभग 11:25 से 12:00 बजे के मध्य जब रिखीराम अपनी मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहा था, तभी NH 53 अमावश मोड़ तुमगांव तिराहा के पास पटेवा की ओर से आ रहे ट्रक (क्रमांक WB 23 E 0793) के चालक धनंजय कुमार यादव ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज, खतरनाक और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी.

इस टक्कर में रिखीराम सड़क पर गिर पड़ा, हादसे में उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि सिर, चेहरे और पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने धनंजय कुमार यादव के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 125(b)-BNS, 184-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें