तेन्दूकोना : 24 वर्षीया युवती के लापता होने पर मामला दर्ज
तेन्दूकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोंघरा से एक 24 वर्षीया युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, युवती बीते 22 अक्टूबर 2026 की देर रात लगभग 1:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है. जिसका परिजनों द्वारा आसपास के गांवों तथा संभावित रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला.
पुलिस ने लापता युवती का ठिकाना एवं सुरक्षा अज्ञात होने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे ले जाकर अज्ञात स्थान पर छिपाकर रखे जाने की संभावना पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीकृत किया.
अन्य सम्बंधित खबरें