बसना : उधारी के पुराने पैसे मांगने पर मारपीट - CG Sandesh

बसना : उधारी के पुराने पैसे मांगने पर मारपीट

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कर्राभौना में उधारी के पुराने पैसे मांगने की बात को लेकर एक व्यक्ति ने बुजुर्ग से अश्लील गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर दी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्रार्थी कैलाशचन्द्र पटेल (उम्र 60 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हारी ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 7:15 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम कर्राभौना स्थित कुंवर बाई की दुकान के पास गुटखा खरीदने व पैसे देने के लिए खड़े थे. उसी समय कर्राभौना बस्ती की तरफ से आरोपी माधव प्रसाद सिदार पहुँचा.

जब प्रार्थी कैलाशचन्द्र ने माधव से अपने पुराने उधारी के पैसे वापस मांगे, तो आरोपी भड़क गया और "मैं पैसे नहीं दूंगा, तू क्या कर लेगा" कहते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी.

मारपीट में प्रार्थी की दाहिनी आंख और बाएं हाथ की उंगली के पास गंभीर चोटें आई हैं. घटना को दुकान संचालक कुंवर बाई और आसपास के अन्य लोगों ने देखा और बीच-बचाव किया.

घटना के बाद पीड़ित ने भंवरपुर चौकी पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी माधव प्रसाद सिदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें