पटेवा : 1 लीटर महुआ शराब जप्त
पटेवा पुलिस ने ग्राम कछारडीह में मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 की सुबह पटेवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कछारडीह निवासी जितेन्द्र धृतलहरे अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब का निर्माण कर रहा है. सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस ग्राम कछारडीह पहुँची और संदेही के मकान की घेराबंदी की.
जहाँ घर के पीछे बने बाथरूम की तलाशी लेने पर 1 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के डिब्बे में भरी 01 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹200) बरामद की गई. पुलिस ने अवैध महुआ शराब को जप्त कर मौके पर ही सीलबंद कर दिया.
मामले में आरोपी जितेन्द्र धृतलहरे पिता मनहरण धृतलहरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कछारडीह का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया.