तेन्दूकोना : मोटर वाइंडिंग दुकान में चोरी, ताला तोड़कर 120 K... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : मोटर वाइंडिंग दुकान में चोरी, ताला तोड़कर 120 KG कॉपर वायर और नकदी ले उड़े चोर

तेन्दूकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास संचालित एक मोटर वाइंडिंग दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के कॉपर तार और नकदी पार कर दिए. दुकान संचालक की शिकायत पर तेन्दूकोना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

प्रार्थी जीवन साहू निवासी ग्राम टूरीझर ने बताया कि वे तेन्दूकोना मेन रोड पेट्रोल पंप के पास 'साहू मोटर वाइंडिंग' दुकान का संचालन करते हैं. जहाँ शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 6:00 बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसके अगले दिन 25 अक्टूबर की सुबह लगभग 8:40 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि शटर/दुकान का ताला टूटा हुआ था.

अंदर जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे महंगे कॉपर वायर (तांबे के तार) और गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया है.

जिसमे पुराना रिवाइंडिंग कॉपर तार लगभग 100 किग्रा अनुमानित कीमत ₹1,30,000, नया कॉपर तार लगभग 20 किग्रा अनुमानित कीमत ₹31,000, गल्ले से नकद राशि ₹500, कुल जुमला कीमती ₹1,61,500 रुपये चोरी कर लिया गया.

वहीँ घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 305(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें