महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता... - CG Sandesh

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम तुबकबोरा की मृत्तिका नंदनी दीवान के पिता चितरंजन दीवान एवं आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर ग्राम खल्लारी के मृतक नवीन सोनवानी के पिता पुरुषोत्तम लाल सोनवानी के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें