बसना : बियर ठंडी न होने की बात पर सेल्समैन और सुपरवाइजर के स... - CG Sandesh

बसना : बियर ठंडी न होने की बात पर सेल्समैन और सुपरवाइजर के साथ मारपीट, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम चनाट स्थित देशी कंपोजिट मदिरा दुकान में बियर ठंडी न होने की बात को लेकर चार युवकों द्वारा सेल्समैन और सुपरवाइजर के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर लिया है.

प्रार्थी कमलेश धृतलहरे, निवासी बसना वार्ड क्रमांक 05 ने बताया कि वह ग्राम चनाट स्थित देशी कंपोजिट मदिरा दुकान में सेल्समैन का कार्य करता है, तथा 25 अक्टूबर 2026 की दोपहर लगभग 2:30 बजे वह दुकान में शराब बेच रहा था. इसी दौरान ग्राम बिलखंड निवासी विद्या सागर, विजय भोई, सुरेन्द्र चौहान और जगदीश चौहान दुकान पहुँचे और बियर मांगने लगे.

सेल्समैन ने जब बियर की बोतल निकालकर दी, तो चारों आरोपी यह कहते हुए भड़क गए कि "बियर ठंडी नहीं है, गर्म बियर दुकान में बेच रहे हो ?" इसके बाद चारों आरोपियों ने एकराय होकर प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गालियां देनी शुरू कर दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दिया.

मारपीट से प्रार्थी कमलेश के सिर, बाएं हाथ और कपाल के पास गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा. जब दुकान का सुपरवाइजर दिनेश डडसेना बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की.

इस घटना को सुपरवाइजर दिनेश डडसेना, कुंजन पटेल के पिता तथा अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा और सुना, घटना के बाद शिकायत पर आरोपी विद्या सागर, विजय भोई, सुरेन्द्र चौहान और जगदीश चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीकृत किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें