सरायपाली : 32 वर्षीया महिला लापता, FIR दर्ज
सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरीनडीपा से एक 32 वर्षीया विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है. महिला बीते 12 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 8:00 बजे बिना बताए कहीं चली गई है. जिसका परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला, तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है.
प्रार्थी सनत कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम लोहरीनडीपा ने बताया कि उनकी पत्नी दिरजा विश्वकर्मा (उम्र 32 वर्ष) बीते 12 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 08:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जो काफी समय बीत जाने पर जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास के गांवों तथा अपने सभी रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.
लापता महिला का ठिकाना व सुरक्षा अज्ञात होने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाकर रोकने या छिपाकर रखे जाने की संभावना को देखते हुए,पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है.