खल्लारी : एंबुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, कॉलेज से लौट रहे छ... - CG Sandesh

खल्लारी : एंबुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, कॉलेज से लौट रहे छात्र की मौके पर मौत

खल्लारी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर मामाभांचा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित इको एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में कॉलेज से घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार हुमेश कुमार मन्नाडे पिता सोमन लाल मन्नाडे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बोहारडीह 26 अक्टूबर 2026 को अपनी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक CG 06 GR 8166 से पढ़ाई करने MVPG कॉलेज महासमुंद गया था.

जहाँ से दोपहर करीब 3:30 बजे हुमेश अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव बोहारडीह लौट रहा था, और जैसे ही वह NH-353 रोड पर मामाभांचा मोड़ के पास पहुँचा, सामने से आ रही इको एंबुलेंस वाहन क्रमांक CG 06 GW 0144 के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी.

टक्कर से हुमेश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर व जानलेवा चोटें आईं, घटना के तुरंत बाद उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बागबाहरा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में खल्लारी पुलिस ने एम्बुलेंस क्रमांक CG06GW0144 के चालक पर धारा 106(1)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें