जिला कार्यालय में 24 घंटे संचालित होगा कंट्रोल रूम
आपात स्थिति में नागरिक दूरभाष नंबर 07723-223305 पर कर सकेंगे संपर्क
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे अर्नब साइक्लोन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के समीपवर्ती मध्यवर्ती जिलों में मौसम प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में जिला कार्यालय महासमुंद के कक्ष क्रमांक 30 (आवक-जावक कक्ष) में 27 अक्टूबर 2026 से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07723-223305 एवं ई-मेल msamund.cg@nic.in पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कंट्रोल रूम के सुचारू संचालन तथा संभावित आपदा की स्थिति में सूचना प्राप्त करने और आवश्यक समन्वय के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
निर्धारित ड्यूटी के अनुसार सहायक वर्ग-3 रेखा बघेल एवं भृत्य राकेश कुमार पैकरा की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई गई है। वहीं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक वर्ग 03 किरण प्रताप ध्रुव एवं परिचारक कुन्दन पटेल तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक वर्ग 03 देवराज सिंह ठाकुर एवं भृत्य कमलनारायण पंसारी द्वारा कंट्रोल रूम का संचालन किया जाएगा।
महासमुुंद तहसील स्तर पर कक्ष क्रमांक 17 में कंट्रोल रूम स्थापित
आपात स्थिति में नागरिक दूरभाष नंबर 07723-223309 पर कर सकेंगे संपर्क
इसी तरह महासमुंद तहसील स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद द्वारा तहसील कार्यालय कक्ष क्रमांक 17 को कंट्रोल रूम स्थापित कर 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07723-223309 है। निर्धारित ड्यूटी अनुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर छलेन्द्र चंद्राकर एवं भृत्य अंजोर सिंह रात्रे की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी तरह दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर रूपेश कुमार साहू एवं भृत्य बल्लूराम साहू, शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर गुलशन साहू एवं भृत्य नरोत्तम यादव तथा रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर तोषेन्द्र चंद्राकर एवं भृत्य उभयराम भास्कर की ड्यूटी लगाई गई है।