महासमुंद : कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदन के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
जनदर्शन में आवेदकों द्वारा पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास, एग्रीस्टेक सत्यापन, फसल गिरदावरी में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन सौंपे गए। इसी तरह मकान क्षति पर मुआवजा दिलाने, महतारी वंदन की राशि के संबंध में, अतिक्रमण हटाने, अवैध रजिस्ट्री और नक्शा बटांकन की जांच, ठगी के आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही, डिजिटल फसल सर्वें जांच, फसल जप्ती करने, पैतृक सम्पति पर वारिसान का रिकार्ड दुरस्त करने, अछोला में फसल के लिए सिंचाई हेतु जल प्रदाय करने, बाल संरक्षण से योजना का लाभ दिलाने, धान खरीदी केंद्र के पंचायत प्रस्ताव पर रोक लगाने, समान बंटवारा, धान खरीदी केंद्र के लिए भूमि आबंटन, डायवर्सन शाखा प्रभारी को हटाने, कोमाखान कोटवार नियुक्ति जांच, औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण जांच, गांव से बहिष्कृत, आदिवासी जमीन खरीदी, गढ़ फुलझर में बोर खनन, अवैध भूमि दस्तावेज का जांच कराने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।