बसना : नाचा देखने निकली 25 वर्षीया युवती 8 दिनों से लापता
बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिलवापाली से एक 25 वर्षीया युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. युवती बीते 18 अक्टूबर 2026 की रात 'नाचा' (सांस्कृतिक कार्यक्रम) देखने गढ़फुलझर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जो आज तक वापस नहीं लौटी.
परिजनों ने आसपास के गांवों तथा अपने सभी रिश्तेदारों में युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने लापता युवती का ठिकाना व सुरक्षा अज्ञात होने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाकर रोकने या छिपाकर रखे जाने की संभावना पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें