बसना : भांजे ने मामा से की अश्लील गाली-गलौज व मारपीट, जान से... - CG Sandesh

बसना : भांजे ने मामा से की अश्लील गाली-गलौज व मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

बसना थाना अंतर्गत खरोरा गांव में जोत-जवारा विसर्जन कार्यक्रम के बाद सामग्री लाने में हुई देरी को लेकर पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक भांजे ने अपने ही मामा के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्रार्थी लिंगो सिंह गोड़ निवासी ग्राम खरोरा ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को गांव में जोत-जवारा विसर्जन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह कार्यक्रम की सामग्री लाने के लिए वाहन लेने अपने घर आया था. घर पर उसकी बड़ी दीदी कीर्ति मंडावी, दीदी प्रीति मंडावी और जीजा अजीत मंडावी मौजूद थे, जिनसे वह बातचीत करने लगा.

सामान लाने में देरी होने पर राजेश मंडावी वहां पहुँचा और जल्द सामान लाने को कहा, इसी बात को लेकर प्रार्थी के जीजा और राजेश मंडावी के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया.

बहसबाजी के दौरान ही प्रार्थी का भांजा सूजान मंडावी वहां पहुँच गया और अपने मामा लिंगो सिंह गोड़ के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. देखते ही देखते आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के कारण लिंगो सिंह के सीने, गले और सिर में गंभीर चोटें आई हैं.

घटना को मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने देखा व सुना और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया, घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुँचकर आरोपी भांजे के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने प्रार्थी के बयान और शिकायत के आधार पर आरोपी सूजान मंडावी के विरुद्ध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें