तेन्दूकोना : दुर्गा पूजा के चंदे के हिसाब-किताब की बैठक के द... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : दुर्गा पूजा के चंदे के हिसाब-किताब की बैठक के दौरान विवाद, हुई मारपीट

तेन्दूकोना थानांतर्गत बुंदेली चौकी क्षेत्र के ग्राम भुरकोनी में दुर्गा पूजा के चंदे के हिसाब-किताब की बैठक के दौरान विवाद हो गया. चंदे को लेकर हो-हल्ला कर रहे ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास करने पर महिला समूह सदस्य के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भुरकोनी के वार्ड नंबर 3 की निवासी यशोदा भोई गाँव के महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं. 25 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 06:00 बजे दुर्गा चौक गौठान में ग्रामवासियों एवं महिला समूह की बैठक चल रही थी, जिसमें दुर्गा पूजा के चंदे के हिसाब-किताब पर चर्चा हो रही थी.

इसी दौरान गाँव के लखन डडसेना और उनके दो पुत्र बालेश डडसेना एवं आकाश डडसेना बैठक में पहुँचे और चंदे के हिसाब की बात को लेकर हंगामा व हो-हल्ला करने लगे. जब पीड़िता यशोदा भोई ने उन्हें शांत रहने और विवाद न करने के लिए मना किया, तो तीनों आरोपी गाली-गलौज पर आमादा हो गए.

विवाद बढ़ने पर जब पीड़िता ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो तीनों आरोपियों ने एक राय होकर यशोदा भोई के साथ अश्लील गालियां देते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के कारण पीड़िता के पीठ और दोनों हाथों में चोटें आईं व तेज दर्द होने लगा.

घटना के दौरान मौके पर मौजूद पीड़िता के पुत्र सुनील भोई तथा ग्रामीण विकास अग्रवाल, भुवनेश्वरी भोई, शिवकुमारी विश्वकर्मा, मुनिया मिर्धा और कीर्ति विश्वकर्मा ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

पीड़िता द्वारा बुंदेली चौकी में दी गई शिकायत के आधार पर थाना तेन्दूकोना में आरोपियों लखन डडसेना, बालेश डडसेना और आकाश डडसेना के खिलाफ BNS की धारा 296 , 115(2) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें