चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर महासमुंद ज... - CG Sandesh

चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर महासमुंद जिले के स्कूलों में कल अवकाश घोषित

कलेक्टर विनय लंगेह ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किया आदेश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर विनय लंगेह ने 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को महासमुंद जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

जिला प्रशासन ने मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी एवं मौसम की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें