बसना : 4 तस्करों के कब्जे से 10.470 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त.
बसना पुलिस ने ओडिशा से महाराष्ट्र गांजे की तस्करी कर रहे 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पलसापाली अंतर्राज्यीय बैरियर पर चेकिंग अभियान के दौरान दो केटीएम ड्यूक स्पोर्ट्स बाइकों पर सवार 4 तस्करों के कब्जे से 10.470 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 2 स्पोर्ट्स बाइक, 4 आईफोन सहित 5 महंगे स्मार्टफोन जब्त किए गए हैं. जब्त कुल सामग्री की अनुमानित कीमत 7,93,500 रुपये आंकी गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 की दोपहर बसना पुलिस पलसापाली बैरियर पर वाहनों की जांच कर रही थी, इसी दौरान ओडिशा की ओर से दो केटीएम ड्यूक 250 मोटरसाइकिलों (क्रमांक MH 01 DC 5194 एवं MH 32 AQ 0464) पर 4 युवक आते दिखे.
पुलिस की नाकेबंदी देखकर आरोपी हड़बड़ा गए और अपनी गाड़ियां वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे. संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को रोका. और पूछताछ कर पिट्ठू बैगों की तलाशी लेने पर बैग के अंदर से अवैध गांजा मिला.
पुलिस ने आरोपियों से कुल 10.470 किलोग्राम गांजा कीमत 5,23,500 रुपये जप्त किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा सोनपुर ओडिशा से खरीदकर वर्धा महाराष्ट्र ले जा रहे थे, जहाँ उन्हें इसकी बिक्री करनी थी.
पुलिस ने मौके से कुल 10.470 किलो गांजा कीमत 5,23,500 रुपये, 2 केटीएम ड्यूक बाइकें कीमत 1,60,000 रुपये, 5 स्मार्टफोन 4 आईफोन + 1 रियलमी + 1 ओप्पो कीमत 1,10,000 रुपये, कुल संपत्ति 7,93,500 जप्त किया.
पुलिस ने चारों आरोपियों गणेश खूंटे, स्वप्निल आडे, अमन कुडमथे और प्रज्वल गावडे को विधिवत गिरफ्तार किया, तथा आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B)(ii)(B) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया.