महासमुंद : 26 वर्षीया महिला के लापता होने पर मामला दर्ज
महासमुंद के वार्ड नंबर 16 से एक 26 वर्षीया महिला बिना बताए घर से कहीं चली गई है. परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तब महासमुंद कोतवाली थाने में गुम इंसान दर्ज कराया गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुम इंसान कायम कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराना रावण भांठा निवासी योगेश बुंदेला (27 वर्ष),ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी रितु बुंदेला (26 वर्ष) 24 अक्टूबर 2026 की दोपहर 3:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं. काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर 27 अक्टूबर को कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें