सरायपाली : शास आदि कन्या आश्रम डूडुमचुंवाँ का स्वच्छ एवं हरित विद्यालय में फाइव स्टार मिलने पर जिला मूल्यांकनकर्ता ने किया मूल्यांकन
सरायपाली विकासखंड के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में स्वच्छता, हरियाली और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी सफलता सामने आई है। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग पोर्टल (एसएचवीआर) पर महासमुंद जिले के विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल और विकासखंड शिक्षा स्त्रोत समन्वयक देवानंद नायक के निर्देशानुसार जिले में सरायपाली ब्लॉक के 6 विद्यालयों को फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त हुई, जबकि 105 विद्यालयों को 4 स्टार रेटिंग मिली है।शिक्षा विभाग द्वारा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक भौतिक जांच और मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संकुल समन्वयकों को मूल्यांकनकर्ता नियुक्त किया गया है, इसी कड़ी में जिला मूल्यांकनकर्ता ऋषि कुमार प्रधान ने शास आदिवासी कन्या आश्रम डूडुमचुंवाँ में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय का विभिन्न पहलुओं पर मूल्यांकन कर ऑनलाइन प्रविष्टि की और आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया।
ज्ञात हो कि शास आदिवासी कन्या आश्रम डूडुमचुंवाँ लगातार दूसरे वर्ष स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग पोर्टल (एसएचवीआर) में फाइव स्टार प्राप्त किया है, प्रभारी शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने बताया कि पूरे स्कूल और आसपास को साफ सुथरा और हरा भरा बनाने में प्रधान पाठक कु अंजनी चौहान के साथ डिंगर दास वैष्णव, छात्रावास अधीक्षिका नीतू पटेल, पुलिस गार्ड पुनम सिदार,सफाई कर्मी पिरोवती सागर,आश्रम रसोइया मीरा जगत व सरोजनी यादव, स्कूल रसोइया सुशीला जायसवाल और प्रियंका साव के साथ सभी बच्चों का भरपूर सहयोग प्राप्त होता है,जिसकी बदौलत लगातार दूसरे वर्ष स्कूल को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय में फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है।