सरायपाली : उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री का स्वच्छ एवं ... - CG Sandesh

सरायपाली : उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री का स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के तहत मूल्यांकन

आज दिनाँक 28-10-2026 को जिला स्तरीय टीम जयनारायण पटेल संकुल समन्वयक के द्वारा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के तहत शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री का जो कि पिछले लगातार तीन वर्ष से फोर स्टार प्राप्त किया हुआ है ।निम्न बिंदुओं के आधार पर जिला टीम ने स्कूल द्वारा दिया गया प्रत्येक बिंदु का सूक्ष्म निरीक्षण किया जो कि सही पाया गया।

जल -स्कूल में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता एवं पानी का सुरक्षित भंडारण है। शौचालय-शौचालयमें साफ सफाई एवं जल की उपलब्धता है।हाँथ धोने के लिए साबुन की निरन्तर उपलब्धता है।रख रखाव-स्कूल की साफ सफाई कचरा प्रबंधन के लिए रंगीन डस्टबीन का उपयोग किया जाता है। 

व्यवहार परिवर्तन और क्षमता निर्माण -स्वच्छ पर्यावरण के प्रति छात्र और शिक्षकों में जागरूकता है। जिला स्तरीय टीम के साथ संकुल समन्वय बाराडोली ऋषि प्रधान भी उपस्थित रहे। जयनारायण पटेल औऱ ऋषि प्रधान ने स्कूल की सम्पूर्ण व्यवस्था की भूरी भूरी प्रसंशा किया । स्कूल की सभी शिक्षक उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें