सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई जाति प्रमाण पत्र की राह, दिनेश्... - CG Sandesh

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई जाति प्रमाण पत्र की राह, दिनेश्वरी नेताम को मिला गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र

 खैरागढ़, छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल क्रांति और सुशासन की दिशा में महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इसी क्रम में श्री पंकज नेताम की पुत्री दिनेश्वरी नेताम का गोंड जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनाया गया है. जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ लेने में सुविधा मिलेगी.

*जाति प्रमाण पत्र बनने से भविष्य की राह हुई आसान*

दिनेश्वरी नेताम को शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक शासकीय कार्यों के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी. जाति प्रमाण पत्र बनने से अब उन्हें अपनी जनजाति संबंधी पहचान प्रमाणित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो गया है. इससे भविष्य में शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, छात्रवृत्ति एवं अन्य पात्रतामूलक शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.

*शासकीय सेवाओं की पहुंच से नागरिकों को मिल रही सुविधा*

छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सेवा व्यवस्था का उद्देश्य आम नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाएं सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है. दिनेश्वरी नेताम का गोंड जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनना इस दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण है. आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से पात्र हितग्राहियों के लिए शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संबंधी योजनाओं तक पहुंच आसान होती है.




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें