महासमुंद : विशेष अभियान 6.0 के तहत मिशन शक्ति के संस्थानों म... - CG Sandesh

महासमुंद : विशेष अभियान 6.0 के तहत मिशन शक्ति के संस्थानों में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अभियान आयोजित

महिला एवं बाल विकास विभाग,  महासमुंद द्वारा भारत सरकार एवं शासन के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति योजना के विभिन्न संस्थानों में एक दिवसीय विशेष स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य शासकीय संस्थानों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, अनुपयोगी सामग्री का उचित निस्तारण सुनिश्चित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

अभियान के तहत जिले में संचालित शक्ति सदन, सखी निवास, महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), पालना केंद्र, महिला हेल्पलाइन 181 एवं सखी वन स्टॉप सेंटर में विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। इस दौरान कार्यालयीन परिसरों एवं कार्यस्थलों की साफ-सफाई की गई तथा अनुपयोगी एवं अतिरिक्त सामग्रियों की पहचान कर उनके व्यवस्थित निस्तारण की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट (ई-वेस्ट) का संग्रहण एवं पृथक्करण कर अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को अलग किया गया। कार्यालयों में उपलब्ध स्क्रैप सामग्री का भी चिन्हांकन किया गया तथा नियमानुसार उसके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

अभियान में संबंधित संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने कार्यालय परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने, अपशिष्ट सामग्री का उचित प्रबंधन करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें