महासमुंद : निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार महासमुंद जिले की ओर से अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगन्नाथ वर्मा, जिले के समस्त एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद आस्था बोरकर, एसडीएम बागबाहरा सुश्री नमिता मारकोले, एसडीएम सरायपाली श्री तेजपाल सिंह ध्रुव, एसडीएम बसना हरिशंकर पैकरा, एसडीएम पिथौरा शुभम देव, तहसीलदार जुगल किशोर पटेल, सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचन पर्यवेक्षक राकेश बारले, जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी, सहायक प्रोग्रामर नागेश साहू, विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर खेमराज साहू एवं महेश धुव सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के साथ ही मतदाता सूची में नाम विलोपन एवं संशोधन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके लिए निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय तथा सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद निर्धारित प्रपत्रों में 11 दिसंबर 2026 तक दावा-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दावा-आपत्तियों के निराकरण एवं आवश्यक संशोधन के बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।