सरायपाली : 60 पौवा 'गोवा स्पेशल व्हिस्की' जब्त - CG Sandesh

सरायपाली : 60 पौवा 'गोवा स्पेशल व्हिस्की' जब्त

सरायपाली पुलिस ने ग्राम मोहनमुड़ा में एक आरोपी से 60 पौवा 'गोवा स्पेशल व्हिस्की' कुल 10.8 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोहनमुड़ा में सेमर पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री हेतु भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखा हुआ है.

सूचना पर पुलिस ने मौके पर सेमर पेड़ के नीचे खड़ा व्यक्ति जो पुलिस वाहन को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा, उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश कुमार राठिया (38 वर्ष), निवासी मोहनमुड़ा बताया. जिसके पास रखी पीली रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से 60 शीशी (पौवा) गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल, कुल 10,800 एमएल बरामद हुई. जिसे पुलिस ने जब्त किया.

मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार राठिया को सुबह 11:40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें