महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को दी गई गु... - CG Sandesh

महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को दी गई गुड टच एवं बैड टच की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

महासमुंद। महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी ने द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद आनन्द बोरकर का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर आनन्द बोरकर ने विद्यार्थियों को गुड टच (Good Touch) एवं बैड टच (Bad Touch) के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए बताया कि अपने शरीर की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना प्रत्येक बच्चे के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी असहज अथवा अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना भय और संकोच के अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए। साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं जागरूकता के महत्व से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना था।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद एवं आनन्द बोरकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षित वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें