अमित जोगी के वीडियो पर बवाल, भाजपा ने FIR के लिए पुलिस को दि... - CG Sandesh

अमित जोगी के वीडियो पर बवाल, भाजपा ने FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत सौंपकर वीडियो बनाने तथा उसे सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने कहा कि अमित जोगी ने देश के प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार को लेकर जिस प्रकार का वीडियो निर्माण कर सोशल मीडिया पर साझा किया है और वीडियो में जिस प्रकार की भूमिका अदा की गई है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई होती है और अपनी बात रखने का एक तरीका होता है, लेकिन चरित्र हत्या करते हुए बेडरूम के दृश्य दिखाना उचित नहीं है।

इस वीडियो की पटकथा लिखने वाले और इसे बनाने वाले सभी लोगों के खिलाफ हमने शिकायत की है। साथ ही उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि मामले में उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जो इस कूटरचना के रचयिता हैं। ऐसा नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दोबारा थाने पहुंचेंगे।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें