महासमुंद : जनदर्शन में मिले 50 आवेदन, कलेक्टर ने त्वरित निरा... - CG Sandesh

महासमुंद : जनदर्शन में मिले 50 आवेदन, कलेक्टर ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस दौरान कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम कांपा के साजिद खान ने आम रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की, वहीं ग्राम मुंगई माता के देवी सिंह ने एग्रीस्टैक पंजीयन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही स्वास्थ्य, कृषि एवं विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं और मांगों के आवेदन भी प्राप्त हुए। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, डीसीएस संबंधी, अतिक्रमण एवं राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर लंगेह ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें