CG : 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग, शिक्षा मंत्री के बंगले म... - CG Sandesh

CG : 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग, शिक्षा मंत्री के बंगले में घुसे D.Ed अभ्यर्थी

रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव कर दिया। 60 से ज्यादा अभ्यर्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बंगले के अंदर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि सरकार नियुक्ति की तारीख घोषित करे। अभ्यर्थियों ने साफ कहा है कि जब तक तारीख नहीं बताई जाएगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

लंबे समय से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थी गुरुवार तड़के मंत्री के बंगले पहुंचे। यहां उन्होंने घेराव कर परिवार के साथ अंदर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में अभ्यर्थियों के परिजन भी शामिल हैं। बंगले के बाहर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

321 दिनों से कर रहे नियुक्ति का इंतजार

D.Ed अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से प्रदर्शन के बावजूद सरकार ने अब तक नियुक्ति को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने अब शिक्षा मंत्री के बंगले में धरना शुरू किया है।

हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला

अभ्यर्थियों का दावा है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद सहायक शिक्षक के 2,300 पद अब तक नहीं भरे गए हैं। वे सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह केवल नौकरी का मामला नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और सम्मान से जुड़ा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें