छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल, कण-कण में बसे हैं राम: मुख्यमं... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल, कण-कण में बसे हैं राम: मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चरौदा स्थित दशहरा मैदान में विजयादशमी की बधाई नागरिकों को दी। उन्होंने कहा कि रामकथा छत्तीसगढ़ के नागरिकों के रोम-रोम में बसी है। यह भगवान श्रीराम का ननिहाल भी है। गांव-गांव में रोज मानस पाठ होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें संकल्पित करता है कि हम निरंतर शुभ कार्य करें। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का पर्व है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विजयादशमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज शुभ संकल्प लेने का दिन है। हम लोग अपने प्रदेश की तरक्की के लिए लगातार कार्य करेंगे। जीवन में शुभ तत्व को निरंतर अपनाएंगे ताकि ईश्वर हमें सदा कल्याण के मार्ग पर चलाये रखे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें