ट्रक की ठोकर से युवक घायल, चालक पर अपराध दर्ज. - CG Sandesh

ट्रक की ठोकर से युवक घायल, चालक पर अपराध दर्ज.

पिथौरा पुलिस ने कल दुर्घटना कर भागने वाले एक ट्रक को पीछा करते हुए पकड़ा है. ट्रक को पकड़ने के बाद उसे जप्त कर वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279, 337 भा.द.वि. पंजीबद्ध किया गया है.

पुलिस ने बताया है कि कल शाम 4 बजकर 45 मिनट में फ़ोन से लहरौद पड़ाव NH 53 ओव्हर ब्रीज पर दुर्घटना होने की सुचना मिली.  घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने पाया कि लहरौद पड़ाव NH 53 ओव्हर ब्रीज में ट्रक क्रमांक MH 16 AY 5909 के चालक द्वारा अपनी ट्रक वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर आहत व्यक्ति सोहन कन्नौजे, चक्रधर ठाकुर को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया है.

जिसके बाद उपचार हेतु घायल को शासकीय अस्पताल पिथौरा लाया गया. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कारित वाहन का चालक अपनी वाहन को सांकरा की ओर भगाकर ले जा रहा है,  जिसका पीछा किया गया. तथा उक्त वाहन क्रमांक MH 16 AY 5909 को  ग्राम टेका NH 53 रोड पर रोक कर पूछताछ किया जिसपर चालक अपना नाम सुनील उईके पिता भजनलाल उईके उम्र 21 वर्ष जिला छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) का निवासी होना एवं उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया. जिसके बाद उक्त ट्रक वाहन को थाना सुरक्षित लाकर आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें