सरायपाली : शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला एवं प्राथमिक... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला एवं प्राथमिक शाला गंधेलडीपा में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया

शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बानीगिरोला एवं प्राथमिक शाला गंधेलडीपा में दिनांक 14.11.2026 को बड़े हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया इस अवसर पर माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। साथ ही स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तेल चित्र पर माला अर्पण की गई। 

बच्चों के द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी में बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी के बारे में बताया गया साथ ही बाल दिवस पर गीत कविता भाषण दिया गया। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जैसे कुर्सी दौड़,सुई धागा, बिस्किट दौड़ रस्साकशी बच्चों ने बहुत ही उत्साहित होकर आनंदपूर्वक सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
 बाल दिवस के उपलक्ष में बच्चों को खीर, पूडी, जलेबी, केला दिया गया साथ ही उपहार के रूप में सभी बच्चों को एक-एक पेन उपहार स्वरूप दिया गया। 

बच्चों के साथ बाल दिवस मनाने के लिए संस्था प्रमुख ईश्वरी तिवारी के साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभा चौधरी, विजिता प्रधान,सीता पटेल,दीपक मिश्रा, अमृता पटेल( प्रधान पाठक) वर्षा नन्द, कमला प्रधान, दोनों स्वीपर, पंच, रसोईया सभी ने अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान की इस प्रकार बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ विद्यालय में मनाया गया। 

इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला गंधेलडीपा में धूमधाम के साथ बाल दिवस मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने सभी पालकों का मनमोह लिया। उषा चौहान ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला। नेवता भोज का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में माताएं,पालक,स्वीपर,रसोईया एवं बच्चे उपस्थित थे।

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें