कार की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे 15.68 लाख का गांजा, को... - CG Sandesh

कार की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे 15.68 लाख का गांजा, कोमाखान पुलिस ने किया जप्त

  • कार की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे 15.68 लाख का गांजा, कोमाखान पुलिस ने तस्करी का किया पर्दाफाश।
  • 1.370 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
  • गांजा, गांजा परिवहन में इस्तेमाल कार और दो मोबाइल सहित 21.79 लाख रूपये की संपत्ति जप्त।
  • कालाहांडी से छत्तीसगढ़ तक गांजा सप्लाई की कोशिश नाकाम।
  • सटीक मुखबिर सूचना पर टेमरी नाका में पुलिस की घेराबंदी से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।
  • एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स व थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।


एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। 

थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ग्रे रंग की कार में दो ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार रोड (उड़िसा) से महासमुन्द की ओर आ रहा है। सूचना तस्दीक पर टेमरी नाका में पुलिस तैनात कर आने-जाने वाले वाहन पर नजर रखी जा रही थी। कुछ समय पश्चात सूचक के बताये अनुसार एक संदिग्ध कार सामने से आते दिखा जिसे नजदीक आने पर रोका गया। 

कार में चालक सहित दो व्यक्ति बैठे थे, जिन्हे नाम पता व आवागमन की जानकारी पुछने पर अपना नाम जितेन्द्र दास पिता भगवान दास उम्र 34 साल व समारू साहू पिता झाडूराम उम्र 39 साल, दोनों निवासी तहसीर थाना केसिंगा जिला कालाहांडी (ओड़िसा) का रहने वाला बताये। 

उन्हे प्राप्त सूचना से अवगत कराते हुए उक्त कार की तलाशी लेने पर, कार की डिक्की के अंदर दो बारियो में 31.370 किलो गांजा (कीमती 15,68,500 रूपये) बरामद हुआ। जिसे वे केसिंगा जिला कालाहांडी (उड़िसा) से लेकर रायपुर (छत्तीसगढ़) ले जा रहे थे। 

पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए अवैध रूप से गांजा तस्करी करते पाये जाने पर दोनो आरोपियों से गांजा, 02 नग मोबाईल एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कीमती 21,79,000 रूपये की संपत्ति को जप्त कर थाना कोमाखान में अप.क्र. 209/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. जितेन्द्र दास पिता भगवान दास उम्र 34 साल,
  2. समारू साहू पिता झाडूराम उम्र 39 साल, दोनों निवासी तहसीर थाना केसिंगा जिला कालाहांडी (ओड़िसा)।
जप्त संपत्ति-
  1. 31.370 किलो गांजा किमती 15,68,500 रूपये।
  2. 02 नग मोबाईल कीमती 10,500 रूपये।
  3. मारूति कार कीमती 6,00,000 रूपये।
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 21,79,000 रूपये।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें