बागबाहरा : बाड़ी और खेत के पास छिपाकर रखी गई थी 70 लीटर देशी... - CG Sandesh

बागबाहरा : बाड़ी और खेत के पास छिपाकर रखी गई थी 70 लीटर देशी महुआ शराब जप्त

बागबाहरा पुलिस ने मंगलवार 17 नवंबर 2026 को अवैध शराब के मामले में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 70 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 14,000 रुपये आंकी गई है. मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को दोपहर बागबाहरा पुलिस को ग्राम हरनादादर और खुशरूपाली क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखे जाने की अलग-अलग सूचनाएं मिलीं. सूचना पर पुलिस मौके पर घेराबंदी की. तलाशी के दौरान तीनों स्थानों से प्लास्टिक के डिब्बों में भरी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई.

तीनों कार्रवाइयों का विवरण निम्नलिखित है:

पहली कार्रवाई (ग्राम हरनादादर): दोपहर करीब 1:35 बजे ग्राम हरनादादर में आरोपी पूर्णिमा महिलांग पिता स्व. जोहन लाल महिलांग (30 वर्ष) की बाड़ी में दबिश दी। वहां एक 15 लीटर और एक 5 लीटर के सफेद प्लास्टिक डिब्बे में भरी कुल 20 लीटर महुआ शराब (कीमती ₹4,000) जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई (ग्राम हरनादादर): दोपहर करीब 1:55 बजे ग्राम हरनादादर के परसाही खार खेत के पास घेराबंदी कर आरोपी आशाराम निराला पिता रतिराम निराला (55 वर्ष) को पकड़ा. उसके कब्जे से 15 लीटर और 10 लीटर के दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 25 लीटर महुआ शराब (कीमती ₹5,000) बरामद की गई.

तीसरी कार्रवाई (ग्राम हरनादादर/खुशरूपाली): दोपहर करीब 1:40 बजे दबिश देकर ग्राम खुशरूपाली निवासी आरोपी खिलेश्वर बांधे पिता स्व. जोहन बांधे (30 वर्ष) को पकड़ा. आरोपी की बाड़ी से 15 लीटर और 10 लीटर के दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 25 लीटर महुआ शराब (कीमती ₹5,000) जब्त की गई.

आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने तीनों मामलों में मौके पर विधिवत शराब को सीलबंद कर जब्त किया और तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर विवेचना में लिया गया.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें