CG : एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, महिला और दो म... - CG Sandesh

CG : एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, महिला और दो मासूम बच्चों के शव मिले

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम सुकली में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में 28 वर्षीय महिला और उसके 10 तथा 5 साल के दो मासूम बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक तौर पर तीनों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया और इसके बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। वहीं, महिला के पति की दूसरी शादी की चर्चा और पारिवारिक विवाद को भी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल भेज दिए हैं। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें