सांकरा : आपसी बातचीत व हंसी-मजाक करने के विवाद में तीन युवको... - CG Sandesh

सांकरा : आपसी बातचीत व हंसी-मजाक करने के विवाद में तीन युवकों के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी

सांकरा पान दुकान के पास आपसी बातचीत व हंसी-मजाक करने के विवाद में तीन युवकों के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और डंडे व हाथ-मुक्कों से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, सांकरा निवासी आयुष कंवर 16 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे अपने बड़े भाई अंकुश कंवर और दोस्त कृष्णा साहू के साथ निजी सामान लेने के लिए महाराज पान महल सांकरा गए थे. जहाँ तीनों आपस में बातचीत कर हंसी-मजाक कर रहे थे.

आरोप है कि इसी दौरान लक्ष्मीकांत खम्हारी और उसके अन्य साथी वहां पहुंचे और "यहां पर क्यों हल्ला कर चिल्ला रहे हो" कहते हुए विवाद करने लगे. देखते ही देखते आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों व डंडे से तीनों पर हमला कर दिया.

इस मारपीट में आयुष कंवर के बाएं हाथ की भुजा, कमर के नीचे और गले में चोट आई, वहीं, उसके बड़े भाई अंकुश कंवर की ठुड्डी, गले, आंख के पास, अंगूठे और दोनों पैरों में तथा दोस्त कृष्णा साहू की आंख के पास चोट लगी है.

मौके पर मौजूद महाराज पान महल के संचालक प्रिंस पंडा ने घटना को देखा और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. घटना के बाद पीड़ित आयुष कंवर ने थाने पहुंचकर लक्ष्मीकांत खम्हारी एवं उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसपर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीकांत खम्हमारी एवं अन्य लोग के विरुद्ध 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें