सांकरा : 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

सांकरा : 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त

सांकरा पुलिस ने 20 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर गुरु घासीदास चौक, एनएच-53 रोड, सांकरा में एक आरोपी से करीब 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 6977 में ग्राम छुवालीपतेरा की ओर से अवैध महुआ शराब लेकर सांकरा आ रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने दोपहर करीब 2:40 बजे गुरु घासीदास चौक एनएच-53 रोड सांकरा पर घेराबंदी की, जहाँ कुछ ही देर में छुवालीपतेरा की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम देवसिंग सिदार पिता श्यामकुमार सिदार उम्र 39 वर्ष, निवासी वीरेंद्रनगर सांकरा बताया.

जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी की मोटरसाइकिल पर रखे एक सफेद रंग के थैले के अंदर दो प्लास्टिक की झिल्लियों में 5-5 लीटर कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत 2,000 रुपये जप्त की गई.

वहीँ मामले में आरोपी देवसिंग सिदार को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार आरोपी भीखम भारती की पतासाजी की गई, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें