जगदलपुर में चाकूबाजी से 40 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित भीड़... - CG Sandesh

जगदलपुर में चाकूबाजी से 40 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर पर की पत्थरबाजी

जगदलपुर। जगदलपुर के पनारा पारा इलाके में चाकूबाजी की घटना में शख्स की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी नाबालिग के घर का घेराव कर जमकर पत्थरबाजी की. हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग पर 40 वर्षीय मुन्नू कश्यप की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कथित आरोपी के घर का घेराव करते हुए जमकर पत्थरबाजी की. कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश के साथ प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद नाबालिग आरोपी मौके से फरार है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें