बसना :  दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो भाई घायल - CG Sandesh

बसना : दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो भाई घायल

बसना पदमपुर मुख्य मार्ग पर पलसापाली बैरियर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो भाई घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर चोटों के कारण रायपुर रेफर किया गया है, जबकि आरोपी चालक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:00 बजे अक्षय सिदार अपने भाई मोहन सिदार के साथ अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 R 4117 पर सवार होकर रात्रि ड्यूटी के लिए चिमरकेल मंडी जा रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वे पदमपुर रोड स्थित पलसापाली बैरियर के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GR 2252 के चालक छोटू साव ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सामने से ठोकर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक छोटू साव अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला.

108 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, गंभीर हालत में रायपुर भर्ती

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया. जहाँ अक्षय सिदार के दाहिने पैर, दाहिने हाथ और कमर के दाहिनी ओर गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

परिजन ओमप्रकाश सिदार के साथ घायल अक्षय को तत्काल रायपुर ले जाया गया, जहां उसका अग्रवाल अस्पताल में उपचार जारी है. वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटरसायकल CG06 GR 2252 के चालक छोटू साव के खिलाफ अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें