पिथौरा : खाना खाने के बाद घूमने निकलने के दौरान सड़क हादसा, द... - CG Sandesh

पिथौरा : खाना खाने के बाद घूमने निकलने के दौरान सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

बीती रात पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रात में खाना खाने के बाद घूमने निकलने के दौरान सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरतुंगा निवासी भूपेन्द्र ध्रुव (22 वर्ष) और राकेश ध्रुव (23 वर्ष) दोनों युवक रात में खाना खाने के बाद अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घूमने निकले थे. इस दौरान जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पिथौरा थाना क्षेत्र के सूखा नाला के पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक कार के पिछले हिस्से से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पिथौरा पहुंचाया. जहाँ अस्पताल में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.

वहीँ घटना की सूचना मिलने पर पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें