बसना : 18 वर्षों बाद मिले 2007-08 बैच के विद्यार्थी, गुरुजनो... - CG Sandesh

बसना : 18 वर्षों बाद मिले 2007-08 बैच के विद्यार्थी, गुरुजनों का किया सम्मान

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के वर्ष 2007 एवं 2008 बैच के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा 22 नवंबर 2026 को विद्यालय परिसर में पुनर्मिलन उत्सव (TEAM REUNION 2007–08) का आयोजन किया गया। लगभग 18 वर्षों बाद पुराने सहपाठी एक मंच पर जुटे। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों के साथ उस समय विद्यालय में पदस्थ रहे उनके पुराने गुरुजन भी शामिल हुए, जिससे आयोजन और भी भावुक एवं यादगार बन गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तत्कालीन प्राचार्य आदरणीय श्री बनमाली प्रधान सर रहे तथा अध्यक्षता वर्तमान प्राचार्य आदरणीय श्री मनोज नन्द सर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पी. के. निर्मलकर, एन. के. दीवान, युधिष्ठिर कर, गुलाब किशोर स्वर्णकार, संतराम सारथी, फगुलाल बरिहा, जे. पी. नेताम, एस. के. पटेल, अनंत विजय कदम, व्ही. एन. पटेल, तरुण कुमार पटेल, साबित राम डडसेना, धीरेन्द्र कुमार जगत, भुनेश्वर दास, आर. डी. साहू, बालकराम भोई, विजेंद्र सिदार, रसिया भोई, बून्दलाल नायक, हारलाल चौधरी, देव कुमार चौहान, रुपलाल चौहान, सुरेश साहू एवं शरद कुमार बाघ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। सेजेस बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् राष्ट्रगान हुआ। पूर्व विद्यार्थियों ने गुरुजनों को पुष्पमाला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। गुरुजनों ने अपने आशीर्वचन एवं प्रेरणादायक उद्बोधन से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

विद्यालय को भेंट किए 10 पाम ट्री के पौधे

पुनर्मिलन उत्सव के अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय को 10 पाम ट्री के पौधे भेंट किए। गुरुजनों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह पहल विद्यालय के प्रति पूर्व विद्यार्थियों के प्रेम एवं जुड़ाव का प्रतीक रही।

कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। गुरुजनों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक छायाचित्र लिया तथा सामूहिक भोजन में शामिल हुए। गुरुजनों की विदाई के बाद पूर्व विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, मनोरंजक गतिविधियों एवं पुराने अनुभवों को साझा कर बीते दिनों की यादें ताजा कीं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुराने मित्रता के रिश्तों को पुनर्जीवित करना तथा गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भोज प्रधान, जीतू वैष्णव, नरोत्तम पटेल, झमन श्रीवास एवं पारसमणी पटेल के प्रति वर्ष 2007 एवं 2008 बैच के सभी साथियों ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन आत्मीय मेल-मिलाप और अविस्मरणीय यादों के साथ हुआ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें