संकुल समन्वयक संघ सरायपाली की बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ संकुल समन्वयक संघ, विकासखंड सरायपाली की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सहित विभागीय कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री खिरोद्र कुमार सोनी ने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में संरक्षक रविशंकर आचार्य एवं पुरुषोत्तम पटेल, सलाहकार किशोर कुमार पटेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष द्वय नरेश नायक, कौशल प्रधान, प्रवक्ता नवीन मिश्रा, मिडिया प्रभारी दुष्यंत पटेल, सहसचिव पालसिंग बंजारे तथा सचिव गिरधारी पटेल सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, SNA स्पर्श के अंतर्गत होने वाले कार्यों एवं प्रक्रिया तथा शिक्षकों की सेवा पुस्तिका के व्यवस्थित एवं अद्यतन संधारण जैसे विषय शामिल रहे।
इस दौरान सभी संकुल समन्वयकों को अपने-अपने संकुल क्षेत्रों में शैक्षणिक गुणवत्ता को प्राथमिकता देने, विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सेवा पुस्तिका सहित आवश्यक अभिलेखों का उचित संधारण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी समन्वय, सहयोग एवं एकजुटता के साथ कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।