6 मुर्गियों का शिकार करने के बाद आखिर पकड़ा ही गया अजगर  - CG Sandesh

6 मुर्गियों का शिकार करने के बाद आखिर पकड़ा ही गया अजगर

“पिथौरा क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में अजगर को ग्रामीणों व बच्चों ने बनाया खिलौना, यहाँ भी वन विभाग नदारद.”


ऐसा पोस्ट कल सभी सोसल मीडिया के ग्रुपो में देखा गया लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली जिस अजगर को गांव वाले पकड़ कर खिलौने की तरह खेल रहे थे और फोटो ले रहे थे दरसल वह अजगर पिथौरा ब्लॉक के कौड़िया गाँव के मुन्ना बरिहा के घर पास एक पैरा गड्ढा में रहता था.

अजगर बड़ी चालाकी से पिछले कुछ दिनों में 6 मुर्गियों को शिकार बना चुका था. लेकिन रविवार सुबह लगभग 10 बजे फिर एक बार अजगर पैरा गड्ढा से निकल कर एक मुर्गी को निगल ही रहा था की उसी समय उसे लोगों ने देख लिया. जिसके बाद अजगर के कब्जे से मुर्गी को छुड़ाया गया लेकिन तब तक मुर्गी की मौत हो चुकी थी जिसके बाद अजगर को जंगल में छोड़ने जाते वक्त ग्रामीण की भीड़ अजगर को देखने में लग गई. जिसके बाद जंगल मे छोड़ दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें