ट्रेक्टर ट्राली से टकराकर हुई थी युवक की मौत, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी से पिरदा रोड पर ग्राम धामन घुटकुरी के पास सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय गोरेलाल पिता धनसिंग चौहान की मौके पर ही मौत हो थी. जिस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार मृतक गोरेलाल चौहान पिता धनसिंग चौहान दिनांक 18 अक्टूबर को अपनी मोटर सायकल मे अपनी पत्नी के साथ दशगात्र निमंत्रण मे दलालखार जाने के लिए ग्राम बिजराभांठा गया था. जहाँ से वह अपनी पत्नी को ससूराल बिजराभांठा मे छोडकर अकेला मोटर सायकल अपने घर वापस आ रहा था. कि ठीक ग्राम धामन घुटकुरी के पास ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 E 8864 का चालक ट्राली क्रमांक सिजी 06 E 8900 पंचर हो जाने से बिगड़ी ट्रेक्टर ट्राली को रोड किनारे लापरवाही पूर्वक खडी कर सुरक्षा संकेत लगाये बिना पंचर बनवाने चला गया था तथा उस ट्रेक्टर ट्राली मे लकडी का सेंट्रीग सामान से भरा हुआ था जो ट्राली से बाहर निकला था. जिससे मृतक गोरेलाल चौहान मोटर सायकल सहित जाकर टकरा गया.
टकराने से गोरेलाल चौहान के सीना मे गंभीर चोंट आने से मृत्यु हो गया. जिसकी सुचना राधेलाल ने चौकी भंवरपुर थाना बसना की दी थी. मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबध किया है.