महिला ने ननंद ख़िलाफ दर्ज करवाई मारपीट की रिपोर्ट.  - CG Sandesh

महिला ने ननंद ख़िलाफ दर्ज करवाई मारपीट की रिपोर्ट.

सांकरा थाना अंतर्गत एक महिला ने अपने दो ननंद के ख़िलाफ मारपीट करने के शिकायत दर्ज करवाई है. महिला ने बताया है कि वह अपने पति के साथ कमाने खाने एक महिना पहले बाहर गई थी. उसके बाद वहां से दीपावली त्यौहार मनाने के अपने गांव पति के साथ वापस आई थी. जहाँ महिला की ननंद ने उसे और उसके पति को घर में नहीं रहने देने की बात कहकर झगडा विवाद गाली किये.

उसके बाद अगले दिन सुबह 7 बजे महिला का पति बाहर गया था तभी फिर से उसकी दोनो ननंद आकर पुन: झगडा विवाद गाली करना शुरू किये. जिसे महिला द्वारा मना करने पर उसे लोहे के राड से सिर, पैर, पीठ, दाहिना हाथ मे मारपीट किया गया. जिसके बाद वह वहां से किसी तरह छुटकर अपने पति के आने पर पुरी बात को बताई और अपने पति के साथ थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले को 34-IPC, 506(B)-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत विवेचना के लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें