मार्निंग वाक के लिए जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में हुआ घायल.  - CG Sandesh

मार्निंग वाक के लिए जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में हुआ घायल.

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को नवीन प्रधान साकिन ग्राम बरबसपुर, प्रतिदिन की तरह सुबह 4:30 बजे अपने साथी नीलेश प्रधान तथा कमलेश बारीक के साथ एनएच 53 रोड के किनारे मार्निंग वाक में निकला था.

जहाँ नवीन प्रधान,  नीलेश प्रधान तथा कमलेश बारीक पैदल चलते हुए बरबसपुर से सिंघनपुर जा रहे थे. तभी करीब 5 बजे बरबसपुर एनएच 53 रोड पर थोड़े ही दूर बरबसपुर पुलिया के आगे मोड के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान पीछे से रायपुर की ओर से आ रही छोटा हांथी क्रं. सीजी 07 बीआर 5420 के अज्ञात चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नवीन प्रधान को पीछे से ठोकर मार दिया और मौके से फरार हो गया.

इस दुर्घटना से नवीन प्रधान के सिर, दाहिना पैर के घुटने, तथा शरीर के अन्य हिस्सो में गंभीर चोंटे आई है.  जिसकी शिकायत पर पुलिस ने CG 07 BR 5420 छोटा हाथी वहान के चालक पर धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें