प्रातःकाल में भ्रमण के लिए जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में म... - CG Sandesh

प्रातःकाल में भ्रमण के लिए जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत.

मिली जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर 2019 को मृतक हेमलाल पटेल ग्राम पतेरापाली, थाना बागबाहरा प्रातःकाल में भ्रमण के लिए अपने दोस्त सालिक रामध्रुव के साथ प्रतिदन की तरह उस दिन भी एनएच 353 रोड के किनारे निकला था.

भ्रमण के दौरान हेमलाल पटेल आगे में तथा सालिक रामध्रुव पीछे चल रहा था.  इस दौरान पतेरापाली से लगभग आधा किलोमीटर दुरी पर करीबन प्रात 04.00 बजे पीछे से अज्ञात ट्रक चालक द्वारा तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक चलाकर हेमलाल पटेल को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे मृतक के सिर एवं पुरे शरीर में गंभीर चोटे आई तथा पूरा शारीर खून से लतपथ हो गया और मौके पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना हो जाने की सुचना साथी सालिकराम ध्रुव ने मृतक के बड़े भाई पुरानिक राम पटेल को फ़ोन के माध्यम से दिया.  सुचना मिलते परिवार वाले घटना स्थल पहुचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. जहाँ से पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया. और  अज्ञात ट्रक चालक पर धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें