पानी भरने का प्लास्टिक टब टूटने पर हुआ विवाद. - CG Sandesh

पानी भरने का प्लास्टिक टब टूटने पर हुआ विवाद.

तुमगांव थाना अंतर्गत अनीता सोनवानी ग्राम अछरीडीह नयापारा के घर के आँगन में रखे एक पानी भरने का प्लास्टिक के टब को उन्ही के घर से लगे पडोसी देवनाथ सोनवानी के बच्चों द्वारा अपने घर के छत पर खेलते-खेलते खपरेल मार कर फोड़ दिया गया.

इसके बाद जब फूटे हुए टब को अनीता सोनवानी देखी तो वह अपने घर पर चिल्लाने लगी और बच्चो से पूछने लगी की मेरा तब को कौन तोड़फोड़ दिया. जिसको सुनकर देवनाथ सोनवानी, अनीता सोनवानी के घर के सामने जानकर अनीता सोनवानी को मरे बच्चो को गली देती है कहकर गन्दी गन्दी मां बहन की अश्लील गाली देते हुए मारपीट करने पर किया जिससे अनीता सोनवानी के हाथ और आँख के पास चोटे आई.  मामले में पुलिस ने आरोपी देवनाथ सोनवानी पर धारा 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें