देवरानी जेठानी के बीच हुआ विवाद. - CG Sandesh

देवरानी जेठानी के बीच हुआ विवाद.

महासमुंद के गुजराती पारा में दो महिलाओं के बीच घरेलु विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों को एक दुसरे के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी.

मामले की एक पक्षकार बाबी गन्डेचा के अनुसार वह किराय के घर को छोड़ कर जब पति के साथ अपने ससुराल में रह रही थी तो तब आये दिन उसकी जेठानी निशा गन्डेचा द्वारा लड़ाई-झगडा गाली-गलौच होता रहता था और उसे घर से भगाने की जोर-शोर से कोशिश की जाती थी.

लेकिन 20 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे बाबी गन्डेचा का उसकी जेठानी निशा गन्डेचा का पुनः झगड़ा हो गया. जहाँ निशा गन्डेचा ने उसे फिर से घर में न रहने देने और घर से भगा देने की धमकी दे रही थी. जबकि निशा गन्डेचा के अनुसार उसी समय उसकी देवरानी बाबी गन्डेचा घर के आंगन में आयी और तुम लोग मेरे पीछे पडे हो कहकर विवाद शुरू की.

दोनों ने एक दुसरे पर गालियाँ देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. जिसपर इस मामले में पुलिस ने आरोपी निशा गन्डेचा की विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 342-IPC, 506- IPC तथा आरोपी बाबी गन्डेचा की विरुद्ध धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC  के तहत अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें