घर लौट रहे व्यक्ति को वेन ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

घर लौट रहे व्यक्ति को वेन ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोटिया, जिला महासमुंद का निवासी दिनेश पुरी गोस्वामी 20 अक्टूबर को काम से ग्राम झालखम्हरिया गया हुआ था.  काम समाप्त होने पश्चात जब वह अपने सायकल से गृह ग्राम पोटीया वापस जा रहा था.  तभी कुछ दुर बाद केशवा नाला के पास करीबन संध्या 05.00 पीछे से आ रही एक मारुती वेंन क्र. CG 04 HA 7421 के अज्ञात चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर सायकल सवार दिनेश पूरी गोस्वामी को ठोकर मार दिया.  जिसमे सायकल सवार दिनेश पुरी गोस्वामी के सिर,  दाये हाथ,  दाये पैर,  पीट, कमर पर चोट आया.

इसके बाद घटना स्थल पर पहुचे लोगो ने घायल के परिजनों को फ़ोन के माध्यम से सुचना देकर घायल को 112 वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल महासमुंद पहुचाया.  दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल महासमुंद पहुचे और उसके बाद मारुती वेंन क्र. CG 04 HA 7421 के अज्ञात चालक थाने के जाकर धारा 337-IPC, 279-IPC  के तहत अपराध दर्ज कर करवाया.


अन्य सम्बंधित खबरें