बहु सास का फोड़ा सिर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बहु सास का फोड़ा सिर, मामला दर्ज.

सांकरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के शोभाबाई तांडी ने अपनी छोटी बेटी प्रेमलता तांडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है.  शोभाबाई ने पुलिस को बताया है कि उसका बेटा भोजराज तांडी अरेकेल थाना बसना से प्रेम विवाह कर बहू जशोदा तांडी को लाया था.  जो दोनों विगत 15-20 दिन पहले से कमाने खाने बाहर गये थे.  जहाँ से दिनांक 18 अक्टूबर को वापस घर आये थे.

शोभाबाई ने बताया है कि उसकी बहू जशोदा तांडी अपनी दोनों ननंद के बारे में गलत गलत बोलती थी. जिसको शोभाबाई तांडी के सुनने पर कई बार गलत न बोले को मना भी की तब उसी बात को लेकर जशोदा तांडी 19 अक्टूबर को करीबन शाम 06 बजे घर में रखे डंडा से शोभाबाई को सिर में जान से मारूंगी बोलकर गालियां देते हुए सिर और बदन में डंडे से मार दिया. जिससे शोभाबाई के सिर से खून निकलने लगा और जमीन में गिर गई. जहाँ 112 वहां के माध्यम से उसे अस्पताल पहुचाया गया  और फिर शोभाबाई तांडी ने थाना सांकरा में जशोदा तांडी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC के तहत अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें