जान से मार दूंगा कहकर तलवार लेकर दौड़ाया. - CG Sandesh

जान से मार दूंगा कहकर तलवार लेकर दौड़ाया.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोली में पत्थर फैक्ट्री के पास 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट में एक लड़के द्वारा लोहे के धारधार हथियार से लोगों को डराने धमकाने का मामला सामने आया है.

जानकारी के अनुसार आरोपी चाकू नूमा धारदार हथियार हाथ में लेकर लहराते हुये लोगो को डरा धमका रहा था और कह रहा था कि जो भी मेरे पास आयेगा उसे जान से मार दूंगा.

आरोपी का नाम दिनेश खूंटे बताया गया है जो कृष्णा स्टोन इंडस्ट्रीज का मालिक  मोहनलाल साहू को  आपसी रंजीश से साहू समाज द्वारा जान से मारेंगे कह कर मोहनलाल साहू को तलवार लेकर दौड़ाया जिसपर जान बचाने के लिये मोहनलाल आफिस के अंदर घुस कर पुलिस को फ़ोन पर सुचना दिया.

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर गांव के मोहन साहू, टोपराम साहू, जालेश्वर साहू एवं गोल्डी चंद्राकर तथा पुलिस स्टाफ के सहयोग से उस दबंग लडके को घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसके बाद आरोपी दिनेश खूंटे के विरूद्ध धारा 25-ARM, 27-ARM पंजीबध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें